लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ का नया शेड्यूल जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 5 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान मुंगेर पहुंचेंगे। इसके बाद 6 फरवरी को मुख्यमंत्री लखीसराय और शेखपुरा में प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 7 फरवरी को मुख्यमंत्री जमुई और 10 फरवरी को नवादा पहुंचेंगे और 21 फरवरी को यात्रा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पटना का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल
5 फरवरी- मुंगेर
6 फरवरी- लखीसराय, शेखपुरा
7 फरवरी- जमुई
10 फरवरी- नवादा
11 फरवरी- औरंगाबाद
13 फरवरी- गया
14 फरवरी- जहानाबाद, अरवल
15 फरवरी- बक्सर
16 फरवरी- भोजपुर
18 फरवरी- कैमूर
19 फरवरी- रोहतास
20 फरवरी- नालंदा
21 फरवरी- पटना (यात्रा का समापन)