HomeBiharसांसद पप्पू यादव को तीनों केस में मिली जमानत, बड़ा सवाल- क्या...

सांसद पप्पू यादव को तीनों केस में मिली जमानत, बड़ा सवाल- क्या आज आएंगे जेल से बाहर?

लाइव सिटीज, पूर्णिया : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है. तीनों केस में उन्हें पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है. बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना केस में उन्हें बेल मिली है. साथ ही पूर्णिया के भी एक केस में उन्हें जमानत मिली है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आज पप्पू यादव जेल से बाहर आ पाएंगे.

पप्पू यादव को बेल मिलने से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इसे न्याय की जीत करार दिया है. वहीं राजनीतिक गलियारे में भी इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है.

जानकारी के अनुसार, इन मामलों को लेकर सांसद पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी. शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों मामले में उन्हें राहत दे दी और उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया. कोर्ट के फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है.

इससे पहले पप्पू यादव को पुराने धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और कब्जा करने के मामले में पहले ही बेल मिल चुकी है, लेकिन अन्य मामलों में जमानत नहीं मिलने के कारण बेऊर जेल में ही रहना पड़ रहा था. शुक्रवार को बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में जमानत मिल गई. वहीं कोतवाली थाने में उनपर 2017 का मामला था. कोतवाली थाना के साल 2017 के एक अन्य मामले में उनकी जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments