HomeBiharभागलपुर में समृद्धि यात्रा के मंच पर चूक, सम्राट चौधरी को एंकर...

भागलपुर में समृद्धि यात्रा के मंच पर चूक, सम्राट चौधरी को एंकर ने कहा बिहार का मुख्यमंत्री

लाइव सिटीज, भागलपुर: भागलपुर में आयोजित समृद्धि यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की, जहां एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का वाकया भी देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान एंकर ने गलती से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए मंच पर हलचल सी मच गई।

दरअसल, मंच संचालन के दौरान पहले एंकर ने सम्राट चौधरी का स्वागत उपमुख्यमंत्री के रूप में किया। लेकिन जैसे ही वे संबोधन के लिए खड़े हुए, एंकर ने उत्साह में उन्हें “मुख्यमंत्री” कह दिया। इस पर सम्राट चौधरी ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया और बिना किसी प्रतिक्रिया के अपना भाषण शुरू कर दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है और केंद्र सरकार से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने 2005 के बाद बिहार में कानून व्यवस्था में हुए सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोग शाम होते ही घर से निकलने से डरते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments