लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह आज बिहार के उप-मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के साथ पटना से द्वारा पूर्णियाँ सैन्य हवाई अड्डा पहुँचीं।
पूर्णियाँ सैन्य हवाई अड्डा पहुंचकर मंत्री लेशी सिंह ने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पूर्णियाँ आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन की इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाम लेकर मंत्री लेशी सिंह का हाल चाल पूछा |मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय पूर्णियाँ प्रमंडल का दौरा अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूर्णियाँ की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा इस क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केन्द्रीय गृह मंत्री का यह दौरा पूर्णियाँ सहित आस पास के जिलों के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी |
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का पूर्णियाँ प्रमंडल में आगमन मात्र से ही विकास के द्वार खुल जायेंगे | जहाँ एक तरफ देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी | वहीं विकसित बिहार के संकल्पों को पूरा करने में एक नयी अध्याय की शुरुआत होगी |
