HomeBiharमंत्री अशोक चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर प्राप्त...

मंत्री अशोक चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर प्राप्त किया सकारात्मक मार्गदर्शन

लाइव सिटीज, सेन्ट्रल डेस्क: अशोक चौधरी, मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार ने आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से स्नेहिल मुलाकात कर उनका सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इसके साथ ही अशोक चौधरी ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह से भी आत्मीय मुलाक़ात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे राज्यहित व जनहित के विविध विषयों पर चर्चा भी की।

इस मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी एवं केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह को बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री के जीवन पर स्वलिखित पुस्तक ‘बिहार के गांधी नीतीश कुमार’ भेंट की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments