HomeBiharबिहार में वोटर लिस्ट का मेगा वेरिफिकेशन अभियान शुरू, चुनाव आयोग ने...

बिहार में वोटर लिस्ट का मेगा वेरिफिकेशन अभियान शुरू, चुनाव आयोग ने कसी कमर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) शुरू कर दिया है. इस प्रक्रिया के तहत हर निर्वाचक की पात्रता का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ संचालित की जा रही है.

1. भारत का संविधान सर्वोच्च है। सभी नागरिक, राजनीतिक दल एवं भारत निर्वाचन आयोग संविधान का पालन करते हैं।

2. संविधान के अनुच्छेद 326 में मतदाता बनने की पात्रता का उल्लेख है। केवल वे भारतीय नागरिक जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और किसी निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास करते हैं, मतदाता बनने के पात्र हैं।

3. बिहार में प्रत्येक मतदाता की पात्रता की पुष्टि हेतु सभी राजनीतिक दलों की पूर्ण सहभागिता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सफलतापूर्वक प्रारंभ हो चुका है।

4. भारत निर्वाचन आयोग के पास पहले से ही 77,895 बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) हैं, तथा नए मतदान केंद्रों के लिए लगभग 20,603 नए BLO की नियुक्ति की जा रही है।

5. एक लाख से अधिक स्वयंसेवक इस विशेष पुनरीक्षण के दौरान विशेष रूप से वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, गरीब तथा अन्य वंचित समूहों के वास्तविक मतदाताओं की सहायता करेंगे।

6. भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों ने अब तक 1,54,977 बूथ स्तरीय एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं। वे अब भी और अधिक BLA नियुक्त कर सकते हैं।

7. बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान 7,89,69,844 मतदाताओं के लिए नए गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms – EF) की छपाई एवं घर-घर वितरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। नए गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन भरने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है और यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक चल रही है।

8. वर्तमान 7,89,69,844 मतदाताओं में से लगभग 4.96 करोड़ मतदाताओं के नाम पहले से 01.01.2003 की अंतिम गहन पुनरीक्षित मतदाता सूची में हैं। उन्हें केवल इसकी पुष्टि करनी है, गणना प्रपत्र भरकर जमा करना है।

9. सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी BLO को पूर्णकालिक रूप से कार्य में लगा रहे हैं।

10. बिहार के 5,74,07,022 पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भेजे जा रहे हैं।

11. विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी गतिविधियाँ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारू रूप से चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments