लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद ने अपने नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है। राजद कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामाकंन किया जा रहा है। राजद की ओर से मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामाकंन किया है।
इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और मंगनी लाल मंडल मौजूद थे।
पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल बिहार के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. वे लालू यादव के साथ सियासत करने के साथ ही कुछ समय तक जदयू में रहे थे. जनवरी 2024 में मंगनी लाल मंडल जदयू छोड़कर फिर से राजद में आ गए थे. तब तेजस्वी यादव ने उनका पार्टी में स्वागत किया था. मंगनी लाल मंडल अति पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते हैं. राजद में आने पर मंडल ने कहा था कि लालू यादव हमारे नेता हैं। हमारे पुराने सहयोगी हैं। लालू ने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय को शक्ति प्रदान की। मैं पांच साल जेडीयू में था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया। जेडीयू में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।