HomeBiharपटना-रांची इंडिगो विमान के साथ बड़ा हादसा, 4000 फीट की ऊंचाई पर...

पटना-रांची इंडिगो विमान के साथ बड़ा हादसा, 4000 फीट की ऊंचाई पर ‘बर्ड हिट’ का शिकार, बाल-बाल बचें 175 यात्री

लाइव सिटीज, पटना: पटना से रांची जा रहे इंडिगो विमान 6E 6902 के साथ सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. रांची एयरपोर्ट से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर विमान एक पक्षी से टकरा गया, जिसके कारण वो असंतुलित हो गया. विमान में 175 यात्री सवार थे, जो पटना से सुबह 11:25 बजे रवाना हुआ थे.

इंडिगो का विमान कल दोपहर 12:45 पर रांची एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर पक्षी से टकराया था, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया. पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को रांची एयरपोर्ट के आसपास 25 मिनट तक चक्कर लगवाए.

इस दौरान विमान में ईंधन की मात्रा भी कम थी, लेकिन पायलट ने धैर्य और कौशल से काम लिया. वहीं दोपहर 1:14 बजे विमान को सुरक्षित रूप से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतारा गया, जिसके बाद 175 यात्रियों ने राहत की सांस ली.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments