HomeBiharबिहार में बड़ा हादसा, रेसर बाइक और ट्रक में टक्कर, तीन युवकों...

बिहार में बड़ा हादसा, रेसर बाइक और ट्रक में टक्कर, तीन युवकों की मौत

लाइव सिटीज, अररिया: अररिया में बड़ा हादसा सामने हो गया. नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी के समीप जोगबनी मोड़ NH 27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिसमें तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया

अस्पताल में पुलिस ने मृत युवकों की शिनाख्त की. तीनों युवकों की पहचान सुपौल जिला के अलग-अलग जगहों के रहने वाले के रूप में की जा रही है. मृतकों में सुपौल जिले के राघोपुर वार्ड संख्या 17 निवासी मो. अरबाज, राघोपुर वार्ड संख्या 12 निवासी समीर और सुपौल के गणपतगंज निवासी अशरफ शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अशरफ के पिता उस्मान फल व्यवसायी है. वे अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार फारबिसगंज आए थे. जहां अशरफ अपने पिता उस्मान को फारबिसगंज में छोड़कर जोगबनी गया था. जोगबनी से वे तीनों युवक मो. अरबाज, समीर और अशरफ एक ही बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीनों युवकों को रौंद दिया. तीनों युवक रेसर बाइक पर था.

तीनों युवक की सड़क हादसे दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है. एसडीपीओ ने बताया कि जिस ट्रक से हादसा हुआ है, उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है. तकनीकि अनुसंधान के आधार पर मामले का ट्रक मालिक और चालक की पहचान की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments