HomeBihar'संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा', सुपौल से लेकर मधेपुरा तक जमकर...

‘संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा’, सुपौल से लेकर मधेपुरा तक जमकर गरजे सीएम नीतीश कुमार

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज कर दिया हो, पर वह अभी भी प्रदेश की प्रगति के लिए लगातार एक्टिव हैं. इसका नजारा मंगलवार को देखने को मिला. सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के इस चरण की शुरुआत सुपौल और मधेपुरा से की.

नीतीश कुमार ने सुपौल में कुल 569 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें 435 करोड़ रुपये की 84 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जबकि 135 करोड़ रुपये की 129 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. सुपौल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी सहित सरकार के कई अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं मंत्री बिजेंद्र यादव को पाग, दोपटा और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया. जिससे मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया. मुख्यमंत्री ने इस समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए जहां सरकार की विकास योजनाओं को रेखांकित किया. वहीं विपक्ष पर भी निशाना साधा.

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि पहले की सरकारों के समय विकास की गति कैसी थी. शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर थी. पहले समाज में अक्सर सांप्रदायिक तनाव और टकराव की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब राज्य में सामाजिक सौहार्द और शांति का माहौल कायम हुआ है.”

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ हर वर्ग और हर समुदाय तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दी गई है. अब आप सबको मुफ्त में ही बिजली दी जा रही है. अब हम लोग एक और काम कर रहे हैं. आपके घर में ही सोलर लगा रहे हैं, जिससे आपको बहुत फायदा होगा.

सीएम नीतीश कुमार ने मंच से फिर दोहराया कि सरकार बनने से पहले जो वादा किया गया था उसे हर-हाल में पूरा किया दाए. एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा. इसपर जोर-शोर से काम तल रहा है. यही नहीं महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिलाओं को 10-10 हजार दिया गया है, उन्हें 2-2 लाख रुपया भी दिया जाएगा. उनके रोजगार का आंकलन करना शुरू कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments