HomeBiharनौकरी की भरमार! TRE-3 के 66800 सफल अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र...

नौकरी की भरमार! TRE-3 के 66800 सफल अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र देंगे CM नीतीश 

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज BPSC से तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।पटना के गांधी मैदान में मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा। TRE-1 और TRE-2 के तर्ज पर ही इस बार भी नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा। इस कार्यक्रम में 8 जिले पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के करीब 10 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बाकी 30 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित और अनुशंसित 51,389 टीचर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसमें से 10 हजार के करीब शिक्षकों को गांधी मैदान और बाकी जिलों के शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र संबंधित जिला मुख्यालयों में दिए जाएंगे। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments