लाइव सिटीज, पटना: आज महुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड कार्यालय परिसर में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता PHED माननीय मंत्री संजय सिंह ने की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं आसपास के इलाकों से आए आम नागरिकों ने अपनी शिकायतों और समस्याओं को माननीय मंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा।
जनता दरबार के दौरान मंत्री संजय सिंह ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (Circle Officer) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई।कार्यक्रम के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
