HomeBiharअगर बिहार में घुसपैठिए हैं तो यह सरकार की विफलता नहीं तो...

अगर बिहार में घुसपैठिए हैं तो यह सरकार की विफलता नहीं तो क्या है, मनोज झा ने गिरिराज सिंह पर किया पलटवार

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर तंज कसते हुए पूछा, “बिहार में घुसपैठिये हैं तो यह किसकी विफलता है?” उन्होंने कहा कि अगर बिहार में घुसपैठिये हैं तो गिरिराज सिंह भी गुनहगार हैं।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। इसके बाद 1971 से आए बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर डिपोर्ट किया जाएगा।

इस पर जवाब देते हुए राजद सांसद ने कहा कि 11 साल से एनडीए की सरकार है। बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है। गिरिराज सिंह भी इसी सरकार में शामिल हैं। अगर एक भी घुसपैठिया है, तो यह किसकी विफलता है? आप भी इसके लिए बराबर जिम्मेदार हैं।

उन्होंने गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि इनका काम ही झूठ बोलना है। लोगों को आज तक पता ही नहीं चल पाया है कि आपके पास कौन सा मंत्रालय है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक राजनीतिक खिलाड़ी की तरह काम कर रहा है, और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारों पर चल रहा है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) किसके निर्देशों पर काम कर रहा है। उन्होंने हेमंत सोरेन मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष को खत्म करने और ‘विपक्ष-मुक्त लोकतंत्र’ की कल्पना को साकार करने की कोशिश कर रही है ताकि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को दबाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments