HomeBiharसोनपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह, जानें क्या कहा

सोनपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: विश्वविख्यात बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई सोनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता व समाजसेवी ओम कुमार सिंह ने की।

उन्होंने अपने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के विशाल हुजूम के साथ डिप्टी सीएम को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ समर्पित कर सम्मानित किया।इस सम्मान समारोह में बिहार राज्य स्वर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य मनोज शर्मा समेत सोनपुर और आसपास के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसमुदाय की अभूतपूर्व उपस्थिति से माहौल पूर्णतः चुनावी रंग में रंगा दिखा।

इस अवसर पर ओम कुमार सिंह ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा चल रहे जन-जागरण एवं संगठन विस्तार अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बूथ स्तर तक जनसंपर्क तेज़ करने, युवाओं को जोड़ने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की दिशा में पार्टी की सक्रियता को रेखांकित किया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शनोपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोनपुर भाजपा का मजबूत दुर्ग बन चुका है, जिसका श्रेय ओम कुमार सिंह जैसे कर्मठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ मैनेजमेंट और पन्ना प्रमुख अभियान को और धार देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर ओम कुमार सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनआंदोलन की दिशा में बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments