HomeBiharबिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत, छोटू सिंह ने सीएम...

बिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत, छोटू सिंह ने सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी को दी बधाई

लाइव सिटीज, पटना: आज बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया। यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

छोटू सिंह ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 21वीं सदी के विकसित बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बिहार के आर्थिक प्रगति की बात करें तो आंकड़े इसकी बेहतरी की गवाही देते हैं। आज यह बजट ₹3,16,895 करोड़ हो गया है। यह बिहार की मजबूत अर्थव्यवस्था और सतत विकास का प्रमाण है।

हम सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को इस ऐतिहासिक बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं। यह बजट बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments