HomeBiharबिहार में जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत, पुलिस...

बिहार में जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत, पुलिस ने कई ठिकानों पर तेज की छापेमारी

लाइव सिटीज, मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज अस्पताल में जारी है. मामला रघुनाथपुर थाना इलाके के बालगंगा गांव से जुड़ा है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.

बताया जाता है कि सभी मृतकों ने जहरीले पेय पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों की ओर से अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहरीले पेय पदार्थ का धंधा लंबे समय से चल रहा था, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई. दूसरी तरफ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है. साथ ही शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments