HomeBiharमनिहारी के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

मनिहारी के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख

लाइव सिटीज, पटना: मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 95 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखे पोस्ट के जरिए कहा, ‘कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।’

विश्वनाथ सिंह का जन्म बैद्यनाथपुर दियारा में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता केशव सिंह और माता जरिया देवी थीं। संघर्षों से भरे अपने जीवन में उन्होंने राजनीति में उल्लेखनीय योगदान दिया। शुरुआत में वह सरपंच बने, फिर प्रमुख और अंततः विधायक के रूप में जनसेवा का कार्य किया। उनकी पत्नी शांति देवी हैं और उनके चार पुत्र हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments