HomeBiharबिहार में प्रचंड गर्मी का तांडव, शेखपुरा के कई स्कूलों में बच्चे...

बिहार में प्रचंड गर्मी का तांडव, शेखपुरा के कई स्कूलों में बच्चे हुए बेहोश, मची अफरा-तफरी

लाइव सिटीज, शेखपुरा: बरबीघा प्रखंड के तीन स्कूलों में बच्चों के बेहोश हो गए। बरबीघा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार राय ने बताया कि बरबीघा प्रखंड के मध्य विद्यालय उखदी, कन्या प्राथमिक विद्यालय सर्वा और जगदंबा उच्च विद्यालय सामस में बच्चे बेहोश हुए। उनको स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

उधर, मध्य विद्यालय उखदी के प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने बताया कि साढ़े नौ बजे क्लास में अचानक बच्चे बेहोश होने लगे। इसमें आठवीं क्लास की छात्रा प्रीति कुमारी, तीसरी क्लास का छात्र सतपाल कुमार और छठी क्लास का छात्र सचिन कुमार का नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments