लाइव सिटीज, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान थ्रोबॉल खिलाड़ियों के लिए उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में आज माननीय सांसद रविशंकर प्रसाद जी एवं कुम्हरार विधानसभा के विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बनारस में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 33वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही बिहार बालक एवं बालिका टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
इस अवसर पर माननीय सांसद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपने प्रतिभा प्रदर्शन का बड़ा मंच है और उन्हें पूरा विश्वास है कि बिहार की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। विधायक संजय कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की सलाह दी।
कार्यक्रम में थ्रोबॉल संघ के सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, विनय केशरी, सतीश पप्पू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बिहार बालक टीम
आशुतोष राज (बिहटा)
भानु सिंह (बिहटा)
आनंद कुमार (बिहटा)
अनिकेत कुमार (बिहटा)
समेर कुमार (बिहटा)
जायद
शुभम कुमार
इशांत कुमार
प्रियांशु
बलिराम कुमार (बिहटा)
बिहार बालिका टीम
रागिनी कुमारी
त्रिशा कुमारी
रुपाली कुमारी
कीर्ति कुमारी
अदिति कुमारी
अमृता कुमारी
शिवानी कुमारी
अनुष्का कुमारी
स्नेहा कुमारी
टीम के साथ प्रियांश रंजन एवं राजा कुमार कोच के रूप में, जबकि इंदरलेश कुमार और मनोज कुमार रेफरी के रूप में शामिल हैं।खिलाड़ियों के रवाना होने के समय खेल परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। सभी ने टीम के उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रदर्शन की कामना की।
