HomeBiharJDU में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का हुआ एलान, क्या एक बार...

JDU में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का हुआ एलान, क्या एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ में जाएगी कमान?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी के अंदर नए सिरे से नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जदयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 मार्च को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है।

पार्टी संगठन की ओर से बताया गया है कि यदि इस पद के लिए एक से अधिक नामांकन दाखिल होते हैं, तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। हालांकि पार्टी के भीतर ऐसी संभावना कम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments