लाइव सिटीज, पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने VIP प्रमुख पर तंज कसते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, महागठबंधन में मुकेश सहनी के साथ अन्याय हो रहा है। उनका सम्मान NDA में था, लेकिन आज उन्हें वहां थाली का बैंगन बनाकर फेंका जा रहा है।’
जायसवाल ने कहा, ‘अगर कांग्रेस और राजद मुकेश सहनी का इस तरह से अपमान करेगी तो उन्हें भी ठेस पहुंचेगी। सहनी और मल्लाह समाज में ये संदेश चला गया है कि UPA और महागठबंधन मुकेश सहनी को अपमानित करने का काम कर रही है।
आपको बता दें कि मुकेश सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। बताया जा रहा है कि 8 सीटों को लेकर सहनी अड़े हुए हैं। पहले ये प्रेस कॉन्फ्रेंस 12 बजे बुलाई गई थी। इसके बाद इसका समय बढ़ाकर शाम 4 बजे कर दिया गया है।