लाइव सिटीज, पटना: बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी हैं. सूची के अनुसार, बिहार राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एमएलए फैसल रहमान को भी एक-एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं, बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में बतौर सदस्य रखा गया है
बता दें कि यह गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है और इनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्ष और सदस्योंकी सूची जारी कर दी गई है.
दरअसल, इस गठन को राज्य की राजनीति में संतुलन साधने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि इस लिस्ट की दिलचस्प बात यह है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और आरजेडी के विधायक फैसल रहमान को भी एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इससे यह संकेत मिलता है कि राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए सभी पक्षों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है.
बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का चेयरमैन बनाया गया है. वहीं, अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. विधानसभा की नियम समिति और सामान्य प्रयोजन समिति जैसे महत्वपूर्ण समितियों की कमान स्पीकर प्रेम कुमार के हाथ में ही रहेगी. इन समितियों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है. इससे साफ है कि सरकार ने अहम फैसलों में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका सुनिश्चित की है.
