HomeBiharचिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- 'बिहार का CM...

चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

लाइव सिटीज, पटना: ‘ना दंगा हो, ना फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो.’ पटना की सड़कों पर लोजपा (रामविलास) की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. ऐसे में बिहार के अगले सीएम कौन होंगे, इसकी चर्चा तेज हो गई है.

पटना में चिराग पासवान को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है- ‘सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल. मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज. बिहार मांगे चिराग. अब वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का. एनडीए की होगी सरकार, सीएम होगा सिर्फ चिराग, सिर्फ चिराग.’ इस पोस्टर को जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगाया गया है.

सीएम नीतीश कुमार की तरफ से राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन करने के बाद बिहार के अगले सीएम को लेकर कई प्रमुख नेताओं के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी. इनमें बीजेपी से सबसे आगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम लिया जा रहा था. इनके अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नीतीश मिश्रा के नाम शामिल थे. जबकि जेडीयू से मंत्री विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार के नाम की चर्चा हो रही थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments