लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली की सियासत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Delhi High Court ने सोमवार को ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में Rabri Devi की याचिका पर Central Bureau of Investigation यानी CBI को नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई अब 1 अप्रैल को होगी।
दरअसल, राबड़ी देवी ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें करीब 1,600 ‘अनरिलाइड’ दस्तावेज देने से इनकार कर दिया गया था। ये वही दस्तावेज हैं जिन पर CBI खुद भरोसा नहीं कर रही है और जिन्हें अभी तक आरोपियों के साथ साझा नहीं किया गया है।
न्यायमूर्ति Manoj Jain ने मामले पर सुनवाई करते हुए CBI से जवाब मांगा है। राबड़ी देवी के वकीलों का कहना है कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए इन दस्तावेजों तक पहुंच बेहद जरूरी है। उनका तर्क है कि जब तक सभी दस्तावेज सामने नहीं आएंगे, तब तक आरोपी अपनी पूरी तरह से पैरवी नहीं कर पाएंगे।
यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया जब दिल्ली की एक निचली अदालत ने Lalu Prasad Yadav, राबड़ी देवी और अन्य आरोपियों की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिनमें CBI से सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।
