HomeBiharपटना में व्यवसायी पर अपराधियों ने की फायरिंग, होटल संचालक समेत दो...

पटना में व्यवसायी पर अपराधियों ने की फायरिंग, होटल संचालक समेत दो घायल

लाइव सिटीज, पटना: पटना में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया. दो गुटों के बीच चली पुरानी रंजिश ने हिंसक झड़प का रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते मामला गोलीबारी तक पहुंच गया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और लोग सहम गए.

मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में अगमकुआं तुलसी मंडी निवासी महारानी होटल के संचालक सह राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव और उनके सहयोगी जितेंद्र साह इस हमले में घायल हुए हैं. दोनों को बदमाशों ने उस समय निशाना बनाया, जब वे जमीन से जुड़े विवाद को लेकर क्षेत्र से लौट रहे थे.

बताया जाता है कि गोपालपुर थाना इलाके में करीब दो बीघा जमीन को लेकर ओमप्रकाश यादव और जितेंद्र कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव पहले से ही बना हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले भी दोनों गुटों के बीच कहासुनी और हल्की मारपीट हुई थी, लेकिन उस समय मामला किसी तरह शांत करा दिया गया था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. पुलिस को मौके से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments