HomeBiharनीतीश कुमार के साथ साजिश, जेडीयू कार्यकर्ताओं ने रो-रोकर कहा- ये जनता...

नीतीश कुमार के साथ साजिश, जेडीयू कार्यकर्ताओं ने रो-रोकर कहा- ये जनता के साथ धोखा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने न केवल राजनीतिक गलियारों को चौंकाया है, बल्कि उनके जमीनी कार्यकर्ताओं को गहरे आक्रोश और दुख में डाल दिया है. बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर नजारा बेहद भावुक था, जहां कार्यकर्ताओं ने फूट-फूट कर रोते हुए इस निर्णय को जनादेश का अपमान करार दिया.

कार्यकर्ताओं का तर्क है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने नीतीश कुमार को 2030 तक बिहार की कमान सौंपने के लिए वोट दिया था, प्रदर्शन कर रहे समर्थकों ने यहां तक मांग कर डाली कि यदि दिल्ली की राजनीति में प्रतिनिधित्व जरूरी है, तो सीएम अपने बेटे निशांत को राज्यसभा भेजें, लेकिन बिहार की कमान खुद अपने हाथों में ही रखें

राज्यसभा जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस स्वर्णिम युग का अंत हो जाएगा जिसने बिहार को बदला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान 20 सालों में बिहार ने जबरदस्त विकास किया है. सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काम किया है जिसका नतीजा यह रहा की 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिला.

आज जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए यह बात भी कहीं की राज्यसभा के नामांकन से पहले सीएम नीतीश कुमार को कार्यकर्ताओं से बातचीत करनी चाहिए थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments