HomeBiharकई दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे CM नीतीश, भगवती से मांगी राज्य के...

कई दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे CM नीतीश, भगवती से मांगी राज्य के सुख शांति और समृद्धि की कामना

लाइव सिटीज, पटना: पटना प्रदेश के सभी पंडालों में आज मां दुर्गे का पट खुल गया है. आम से खास सभी लोग मां दुर्गा की आराधना में लगे हुए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी महा सप्तमी को पटना के कई पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की आराधना की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा में मां दुर्गे की पूजा अर्चना की. उसके बाद मुख्यमंत्री श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां दुर्गे से राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है.

पटना के दुर्गा पंडालों में मां दुर्गे की आराधना करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की एवं महाआरती कार्यक्रम में भी शामिल हुये. इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक संजीव चौरसिया, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments