HomeBiharCM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा...

CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, ‘मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आप लोगों को कोई…’

लाइव सिटीज, पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं की जो बैठक आज बुलाई थी वो खत्म हो गई. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा कि वो राज्यसभा जा रहे हैं और आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सब काम होता रहेगा. हम सब देखते रहेंगे. विधायकों ने निशांत को राजनीति में लाने की मांग की. कई विधायक भावुक हुए.

सीएम ने कहा कि वो बिहार में भी रहेंगे. सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तमाम विधायक, विधान परिषद सदस्य और सांसद मौजूद रहे. सीएम के बेटे निशांत कुमार इस बैठक में नहीं आए थे.

बैठक में उन्होंने विधायकों से कहा, “बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए. हम सब देखते रहेंगे, चिंता मत कीजिएगा.” गौरतलब है कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, उसको लेकर विधायकों कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. कार्यकर्ता जगह जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं. लेकिन सीएम ने पार्टी के नेताओं को साफ कर दिया है कि उनका फैसला बदलने वाला नहीं है.

पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश के चेहरे पर एनडीए को प्रचंड जनादेश मिला है. पांच साल बिहार में CM बने रहना चाहिए. पार्टी के कई नेता भावुक हैं. वहीं विपक्ष ने इसे ‘बीजेपी की साजिश’ और ‘हाईजैक’ करार दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments