HomeBiharचिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! जीजा अरुण भारती ने कर दिया साफ

चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! जीजा अरुण भारती ने कर दिया साफ

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। सिसयासी गलियारे में चर्चा है कि उनका विधानसभा चुनाव लड़ना तय है, आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। इस मामले में बड़ा अपडेट आया है कि पार्टी का फैसला हुआ तो चिराग पासवान जेनरल सीट पर उतरेंगे। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी और जमुई सांसद का इसे लेकर बड़ा आया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने पार्टी के अंदर चल रही चर्चा का लब्बोलुआब शेयर किया है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अरुण भारती ने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है। उनका विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करेगे। प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया तो हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग पासवान को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभाना चाहिए। हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें।

साथ ही साथ, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं बल्कि, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं। उनका यह कदम सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा देगा जिसमें प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सर्वमान्यता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments