HomeBihar‘बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार’ पर भड़के चिराग पासवान, जानिए क्या...

‘बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार’ पर भड़के चिराग पासवान, जानिए क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। केरल कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें बिहार की तुलना बीड़ी से की गई थी, ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस पोस्ट में जीएसटी दरों में बदलाव का जिक्र करते हुए लिखा गया था, बीड़ी और बिहार दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं, अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।

इस टिप्पणी को बिहार के नेताओं और जनता ने अपमानजनक माना, जिसके बाद एनडीए नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। विवाद बढ़ने पर केरल कांग्रेस ने पोस्ट हटाकर माफी मांग ली, लेकिन सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस टिप्पणी को कांग्रेस की बिहार विरोधी मानसिकता का सबूत बताते हुए कहा, ये सिर्फ केरल कांग्रेस की सोच नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की सोच है। बिहारियों को बदनाम करने में कांग्रेस ने कभी कसर नहीं छोड़ी। बीड़ी से बिहारियों की तुलना करना इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वह भाषा की मर्यादा को राजनीतिक लाभ के लिए कितना गिराएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments