HomeBiharमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, CM हाउस में चल रहा इलाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, CM हाउस में चल रहा इलाज

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। अभी सीएम हाउस में ही डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सूत्रों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण मुख्यमंत्री को फीवर हुआ है, जिसका इलाज डॉक्टर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का तबीयत खराब होने के कारण उनके कल के कई कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। राजधानी पटना के विभिन्न योजनाओं को लेकर कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिलान्यास करना था। उनके इस कार्यक्रम को भी रद्द किया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से अचानक कार्यक्रम रद्द किए जाने अपरिहार्य कारण बताया जा रहा है लेकिन जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने के कारण ही कार्यक्रम को रद्द किया गया है. अब दूसरे दिन ये सभी कार्यक्रम किए जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments