HomeBiharइंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा, लेट पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने...

इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा, लेट पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने चलाईं लाठियां

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार में आज से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होते ही बेगूसराय में कानून-व्यवस्था की परीक्षा भी शुरू हो गई। पहले ही दिन एक परीक्षा केंद्र पर उस वक्त अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया, जब देर से पहुंचे कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश की। हालात इतने बिगड़े कि मौके पर तैनात पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

दरअसल पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित था और बोर्ड के निर्देश के मुताबिक परीक्षार्थियों को 9:00 बजे से पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य था। जो छात्र समय पर पहुंचे, उन्हें जांच के बाद अंदर जाने दिया गया। लेकिन करीब दर्जन भर छात्र 9 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे, जहां उन्हें मुख्य गेट बंद मिला। यहीं से बवाल की शुरुआत हो गई।

लेट पहुंचे छात्रों ने पहले गेट पर बहस शुरू की, फिर हंगामा और धक्का-मुक्की पर उतर आए। कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्र का गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। इसी बीच गेट खुलने की अफरा-तफरी में कुछ छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल होने में कामयाब हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments