HomeBiharबाइक को ठोक 50 फीट नीचे गिरी कार, 3 की मौत, 4...

बाइक को ठोक 50 फीट नीचे गिरी कार, 3 की मौत, 4 घायल

लाइव सिटीज, बांका: बांका में जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड के समीप देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों में झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत नगमा गांव के प्रवीण कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी, प्रिया कुमारी और पुष्प देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही जिलेबिया मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के गांव बनरझोंप में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments