HomeBiharबिहार में सरकारी स्कूल की शिक्षिका का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,...

बिहार में सरकारी स्कूल की शिक्षिका का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास में एक शिक्षिका का ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतका की शिनाख्त सरस्वती देवी के रूप में हुई है. मृतका कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में पदस्थापित थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

शिक्षिका सरस्वती देवी का शव डीडीयू मुगलसराय-सासाराम रेलखंड के कुम्हऊं स्टेशन के पास बरामद हुआ है. उनकी उम्र लगभग 52 साल थी तथा 2007 से प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में पदस्थापित थीं. पुलिस के मुताबिक वह कैमूर जिला के बेलाव थाना के बहेरा गांव के रहने वाली थी. उनका मायका रोहतास जिले के शिवसागर थाना के किरहिंडी है.

मृत शिक्षिका सरस्वती देवी के पति सुनील पासवान ने बताया कि वह अपनी पत्नी को आम दिनों की तरह ही बाइक से स्कूल पर सुबह-सुबह पहुंचाकर चले आए थे. बाद में वह स्कूल से अचानक गायब हो गईं. विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने यह जानकारी दी कि सरस्वती देवी का बैग स्कूल में रखा हुआ है तथा वह खुद विद्यालय से कहीं चली गई हैं. छानबीन करने पर पता चला कि उनका शव मायके के पास स्थित किरहिंडी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments