लाइव सिटीज, पटना: पिछले दो दिनों से बिहार की कुछ-कुछ जगहों पर हल्की या बहुत हल्की वर्षा तो तेज हवा भी दर्ज की जा रही है, लेकिन अधिकांश जिलों में दिन में कड़ी धूप और तापमान में बढ़ोतरी रह रही है. हालांकि, राज्य के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ चुकी है. अब आज मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है.
बिहार के अधिकांश जिलों के लोगों को आंधी पानी और ओलावृष्टि से अलर्ट रहने का सलाह दी गई है. आज राज्य के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा या कहीं बादल बने रहने की संभावना है. कहीं बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है तो अधिकतर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने आज रात तक सभी जिलों में बादल बने रहने के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है.
8 और 9 अप्रैल को इसकी तीव्रता अधिक रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के सभी जिलों में ओलावृष्टि की ज्यादा संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने खासकर किसानों को पक्के फसल और खेतों में रखे फसलों को भंडारण करने की विशेष सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिन पूरे बिहार में मौसम ज्यादा खराब रहेगा
