HomeBiharबिहार STET 2025 की परीक्षा तिथियां घोषित, शिक्षा मंत्री ने TRE 4...

बिहार STET 2025 की परीक्षा तिथियां घोषित, शिक्षा मंत्री ने TRE 4 की वैकेंसी पर भी किया बड़ा ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने STET 2025 एग्जाम को लेकर बड़ी घोषणा की है। BSEB द्वारा आयोजित बिहार STET की आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 से फिर से शुरू की गई है जो कि 27 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन तक बिहार एसटेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं एग्जाम का आयोजन 12 से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जायेगा।

एग्जाम डेट की जानकारी देने के साथ ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ‍BPSC TRE-4 को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उनके अनुसार, टीआरई-4 में 26 हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली जायेगी। अगले 4 से 5 दिनों में रिक्तियां बीपीएससी को भेज दी जायेगी। इसमें अगर सीटें बच जाती हैं तो उसे टीआरई-5 में जोड़ दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, “स्कूलों में सब्जेक्ट वाइज और छात्रों की संख्या के आधार पर वैकेंसी निकाली जाती है, 26 हजार सीटें कम नहीं हैं।”

ये डेट्स हैं महत्वपूर्ण

– आवेदन अवधि: 19 सितंबर से 27 सितंबर 2024 तक

– परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक

– परिणाम घोषणा: 16 नवंबर 2024 तक

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments