HomeBiharबिहार में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 81.79% स्टूडेंस पास, दो छात्राएं...

बिहार में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 81.79% स्टूडेंस पास, दो छात्राएं स्टेट टॉपर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वर्ष 2026 की मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने नतीजे घोषित किए हैं. इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 15.12 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

81.79% परीक्षार्थियों ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा में सफलता हासिल की है. कुल 12 लाख 35 हजार 743 स्टूडेंट पास हुए हैं. इनमें छात्राओं का प्रतिशत अधिक है. इनमें 61390 छात्र और 634353 छात्राएं शामिल हैं.

इस बार की परीक्षा में दो छात्राएं स्टेट टॉपर बनी हैं. सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं. दोनों को 98.4% यानी कुल 492 अंक आए हैं. टॉप 5 में 13 परीक्षार्थी हैं, जबकि 6-10 तक 126 परीक्षार्थी हैं.

परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org अथवा matricbiharboard.com पर जाकर रिजल्ट को दिन के 1:15 बजे के बाद से देख सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर 10th रिजल्ट पर क्लिक करके अपना रोल कोड और रोल नंबर अंकित करना होगा. इसके बाद रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके सेव किया जा सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments