HomeBiharशराबबंदी से बिहार को बहुत नुकसान हो रहा है, CM नीतीश को...

शराबबंदी से बिहार को बहुत नुकसान हो रहा है, CM नीतीश को सोचना चाहिए’, बोले जीतन राम मांझी

लाइव सिटीज, गया: शराबबंदी पर चर्चा हो और जीतन राम मांझी का बयान ना आए भला ऐसे कैसे हो सकता है. आरएलएम के विधायक माधव आनंद द्वारा शराबबंदी की समीक्षा किए जाने की बात उठाई गई, इसपर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम तो शुरू से ही कहते रहे हैं कि शराबबंदी नीति गलत नहीं है. शराबबंदी होनी ही चाहिए, लेकिन क्रियान्वयन में गड़बड़ी हो रही है.

जीतनराम मांझी हम नीतीश कुमार से बार-बार बोल रहे हैं. हम धन्यवाद भी उनका देते हैं कि उन्होंने हमारे ही कहने पर तीसरी बार समीक्षा की. तीसरी समीक्षा में प्रावधान है कि जो मामूली रूप से पीकर जा रहा हो तो उसे नहीं पकड़ना है. यहां तक कि पाव भर-आधा सेर घर लेकर जाने वाले को भी नहीं पकड़ना है. किंतु हमारे जो अधिकारी हैं, वह उसी को पकड़ते हैं.

जीतन राम मांझी ने कहा कि हल्का-फुल्का शराब पीकर घर जाने वाले या फिर थोड़ी बहुत शराब लेकर घर जाने वाले को पुलिस वाले पकड़ रहे हैं. वहीं हजारों-लाखों लीटर शराब की जो तस्करी कर रहे हैं, उनको पैसा लेकर छोड़ा जा रहा है. इन बातों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समीक्षा करनी चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments