HomeBiharफ्री दवा बांटने में बिहार 'नंबर वन', स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- नई...

फ्री दवा बांटने में बिहार ‘नंबर वन’, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- नई नीतियों से हुआ सुधार

लाइव सिटीज, पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार सरकार मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि बिहार फरवरी 2026 में भी देश भर में मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने के मामले में पहले स्थान पर रहा है।

उन्होंने बताया कि बिहार पिछले 18 महीनों से इस मामले में लगातार अव्वल बना हुआ है। बिहार ने पहली बार सितंबर 2024 में यह उपलब्धि हासिल की थी और तब से यह स्थान बरकरार है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के साथ दवाएं भी समय पर मिलें। इसके लिए बिहार के सभी स्तर के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इसमें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जिला अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त पीएचसी, शहरी पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments