HomeBiharबिहार दारोगा का रिजल्ट जारी, 3 ट्रांसजेंडर सहित 1275 अभ्यर्थियों का हुआ...

बिहार दारोगा का रिजल्ट जारी, 3 ट्रांसजेंडर सहित 1275 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 1275 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। इसमें 822 पुरुष, 450 महिला और 3 ट्रांसजेंडर हैं। 1275 पदों के लिए ही यह वैकेंसी भी निकली थी। 5.35 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम दी थी। मुख्य लिखित परीक्षा में 7,623 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 10 जून से लेकर 19 जून तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग में हुआ था।

इस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 7,623 अभ्यर्थियों में से 6788 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। वहीं, 835 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद अंतिम चरण के लिए 3727 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर 1275 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

बता दें कि, भर्ती परीक्षा 1275 पदों के लिए हो रही है। इनमें एससी के 275, एसटी के 16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 238, पिछड़ा वर्ग के 107, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82, ईडब्ल्यूएस के 111, ट्रांसजेंडर के 05 पद आरक्षित हैं। 5.36 लाख अभ्यर्थियों ने दिया था परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा में कुल 25 हजार 405 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। कुल 5 लाख 36 हजार 754 उम्मीदवार 17 दिसंबर 2023 की परीक्षा में शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments