HomeBiharबिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज होगा जारी, आ गया सबसे बड़ा अपडेट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज होगा जारी, आ गया सबसे बड़ा अपडेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 आज, 23 मार्च 2026 को दोपहर में 1.30 बजे जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करेंगे. बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स- तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 interbiharboard.com और www.bsebexam.com पर चेक कर सकेंगे.

सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इस दौरान टॉपर्स की हैंडराइटिंग का मिलान और उनसे विषयवार प्रश्न पूछे गए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही ऑफिशियल पोर्टल https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर रोल कोड और रोल नंबर डालकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. बिहार बोर्ड ने भारी ट्रैफिक को देखते हुए एक साथ कई सर्वर एक्टिव रखने का फैसला किया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट इसके बाद जारी होगा.

बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से 10वीं से पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है. इस साल भी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मैट्रिक रिजल्ट से पहले घोषित किया जा रहा है. बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है. बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से 21-25 मार्च के बीच 12वीं का रिजल्ट घोषित कर रहा है



RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments