HomeBiharPM मोदी की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, भाजपा नेताओं...

PM मोदी की मां के अपमान पर आज बिहार बंद, भाजपा नेताओं ने स्कूली बस को रोका 

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले में NDA ने गुरुवार यानी आज बिहार बंद बुलाया है। पटना में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। बिहटा में बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम की है। छात्रों को लाने जा रही स्कूल बस को वापस लौटा दिया।

सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक यानी 5 घंटे के लिए बिहार बंद रहेगा। इसका नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही हैं।इस दौरान सड़कें और दुकानें बंद रहेंगी। यातायात पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। बंद को देखते हुए कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

बंद के दौरान पूरे बिहार में महिला मोर्चा की ओर से मार्च निकाला जाएगा। पटना में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व महिला मोर्चा का मार्च, भाजपा दफ्तर से डाकबंगला चौराहा तक जाएगा। इसमें महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

PM मोदी ने मंगलवार (2 सितंबर) को सामने आकर गाली देने का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां का राजनीति से कोई लेना नहीं है। वो इस दुनिया में भी नहीं हैं। फिर भी उन्हें कांग्रेस-RJD के मंच से गाली दी गई। इस घटना की जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों के दिल में भी है। मैं आपसे अपना दुख साझा कर रहा हूं, ताकि मैं इस पीड़ा को झेल पाऊं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments