HomeBiharचुनाव नतीजों से पहले तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, कहा : 295...

चुनाव नतीजों से पहले तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, कहा : 295 सीट जीत रही है I.N.D.I.A अलायंस

लाइव सिटीज, पटना: चुनावी नतीजों से पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एकबार फिर हुंकार भरी है और कहा है कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। कम से कम इंडिया एलायंस पूरे देशभर में 295 सीट जीतने जा रही है।इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग पूरे देश की जनता को धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने कहा कि खास तौर पर बिहार के लोगों को हम लोग शुक्रिया कहते हैं क्योंकि जहां भी प्रचार किया है 45 डिग्री में 49 डिग्री में भी लोग कड़ी धूप में खड़े रहे। लोगों का ये जज्बात बताता है कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। सभी नेताओं से हमारी बात हो रही है। सभी जगह से अच्छा फीडबैक आ रहा है। हम लोग का डेलीगेशन इलेक्शन कमीशन गया था, वहां भी तय हुआ कि जो गाइडलाइंस है, सभी कलेक्टरों को भेज दिया जाए ताकि उसका सही से नियम का पालन किया जाए।

इसके साथ ही तेजस्वी ने कहा कि काउंटिंग प्रक्रिया में कोई धांधली ना हो, धांधली अगर होगी तो इस बार जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इस बार जनता हिसाब लेगी। जनता लोकतंत्र में जो उनका अधिकार मिला है, उसकी रक्षा के लिए जनता पूरी तरीके से धांधली को रोकने के लिए तैयार खड़ी है। हम लोग पूरे तरीके से निश्चिंत है और कल आप देखिएगा काफी अच्छा मार्जिन से हम लोग चुनाव जीत रहे हैं और कुछ लोग बिहार की बात कर रहे हैं। बिहार में 25 सीट से कम इंडिया गठबंधन की नहीं आ रही है। 25 सीट से ज्यादा इंडिया गठबंधन जीत रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments