HomeBiharभागलपुर में बाखरपुर पुल टूटा, आवागमन ठप, तेजस्वी का नीतीश सरकार पर...

भागलपुर में बाखरपुर पुल टूटा, आवागमन ठप, तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के भागलपुर जिले में एक पुल ढह गया। यह पुल पांच पंचायतों को पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता था। इस पुल का निर्माण PWD ने दो साल पहले ही कराया था, लेकिन गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के दबाव को यह पुल नहीं झेल पाया और ढह गया। लाखों रुपये की लागत से बनी इस पुल के ध्वस्त होने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुल टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। पुलिस ने बताया कि पानी कम होने के बाद ही पुल की मरम्मत का काम शुरू हो पाएगा। फिलहाल लोगों के लिए नाव ही आने-जाने का एकमात्र सहारा है।

इस घटना के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार रूपी छोटी मछलियों को पलने-बढ़ने का मौका दे रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार के भागलपुर में एक पुल और ध्वस्त हुआ। नीतीश कुमार जी के शासन में भ्रष्टाचार की जड़े जितनी गहरी हैं, पुल के पिलर उतने ही सतही है। इसलिए विगत 2-3 महीनों में ही हजारों करोड़ की लागत से निर्मित एवं निर्माणाधीन सैंकड़ों पुल-पुलिया और मेगा ब्रिज भरभराकर गिर चुके हैं। मजाल है, आपने मुख्यमंत्री का इन गिरते पुलों के भ्रष्टाचार पर कभी कोई बयान सुना हो अथवा उन्होंने बड़ी भ्रष्टाचार रूपी व्हेल मछली पर कभी कोई कारवाई की हो? आख़िर करेंगे भी कैसे? उन छोटी मचलती मछलियों को खिला-पिला कर व्हेल उन्होंने ही बनाया है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments