लाइव सिटीज, पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता *संजय सिंह को *असम प्रदेश* में होने वाले आगामी *विधानसभा चुनाव-2026* के लिए *सह-प्रभारी (Co-Incharge)* नियुक्त किया गया है।
पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और पूर्वोत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के संकल्प के साथ यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मंत्री संजय सिंह को सौंपी गई है। नवनियुक्त सह-प्रभारी संजय सिंह जी , असम के *प्रदेश प्रभारी राजेश वर्मा* (सांसद, खगड़िया) के साथ तालमेल बिठाकर चुनाव संबंधी रणनीतियों, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को *एकजुट करने का कार्य करेंगे*।
इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व और आदरणीय *चिराग पासवान जी का आभारी हूँ* कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। असम में हमारी पार्टी *’बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’* के विजन को मजबूती से आगे बढ़ाएगी और हम आगामी चुनावों में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेंगे।”
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उम्मीद जताई है कि श्री सिंह के सांगठनिक अनुभव से असम में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन का व्यापक विस्तार होगा।
