HomeBiharफिर दिखा रफ्तार का कहर… भीषण सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं दर्दनाक...

फिर दिखा रफ्तार का कहर… भीषण सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं दर्दनाक की मौत, दर्जनों घायल

लाइव सिटीज, बांका: बिहार के बांका से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। वहीं बताया गया कि, मृतकों में तीन महिलाएं एक युवती व एक पुरुष शामिल थे। घटना फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास हुई। मौके पर आक्रोशितों ने जमकर हंगामा किया है।

दरअसल, सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल भरकर गौर नाथ महादेव मंदिर जा रहे थे। घटना के बाद चालक बोलेरो कार लेकर फरार हो गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस की 112 की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, करीब दो दर्जन से अधिक कांवरियों का ग्रुप गंगाजल लेकर अमरपुर के जेठौरनाथ मंदिर जा रहे थे। इस दौरान ओवर स्पीड बोलेरो ने कांवरियों को रौंद दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पांच लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments