HomeBiharजंगलराज की पाठशाला में पढ़कर... इन्हें जीएसटी समझ नहीं आ रहा', तेजस्वी...

जंगलराज की पाठशाला में पढ़कर… इन्हें जीएसटी समझ नहीं आ रहा’, तेजस्वी यादव पर भड़के विजय सिन्हा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। जीएसटी में कटौती के बाद तेजस्वी यादव के बयान पर आड़े हाथों लिया।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि, “सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाले, अनुकंपा की राजनीति करने वाले जंगलराज के पाठशाला में पढ़कर अराजकता और गुंडाराज बढ़ाने की मानसिकता अब भारत और देश में नहीं चलेगी. इन्हें जीएसटी समझ नहीं आ रहा. प्रधानमंत्री महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं. ये सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए लोग इसे नहीं समझेंगे.”

विजय कुमार सिन्हा ने ये भी कहा कि, “जिन्होंने बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर किया और बिहार को बर्बाद किया, वे अब अपने अंतिम चरण में हैं. पुत्रमोह में अंधे धृतराष्ट्र की तरह, वे एक बार फिर बिहार में अशांति फैलाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़कर राज्य को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहारवासी अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. सामाजिक सद्भाव के साथ शांति, समृद्धि और विकसित बिहार की ओर आगे बढ़ेंगे.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments