HomeBiharराहुल गांधी चुनाव हारने के बाद आत्ममंथन की जगह बहाना ढूंढते, चिराग...

राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद आत्ममंथन की जगह बहाना ढूंढते, चिराग पासवान ने शाहाबाद से चुनाव लड़ने को लेकर कर दी बड़ी घोषणा

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव पर दिए बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव फिक्स होने की बात कहकर बिहार चुनाव के पहले ही हार मान ली है। चिराग पासवान ने महागठबंधन में चल रही खींचतान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने शाहाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एनडीए की जीत का दावा किया और सीट बंटवारे पर अपनी बात रखी

चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके नेता हारने पर बहाने बनाते हैं। महाराष्ट्र में हार के बाद भी उन्होंने ऐसा ही किया था। अब बिहार चुनाव में हार को देखकर फिक्सिंग का बहाना बना रहे हैं।

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की यही दिक्कत है कि वे आत्म मंथन करने के बजाय बहाने ढूंढते हैं। उन्होंने कहा कि हारने के बाद लंबे समय तक बहाना चलता था, लेकिन अब यह तरीका पुराना हो गया है। इसलिए अब फिक्सिंग का नया बहाना बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments