लाइव सिटीज, पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के 79 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है, इसमें भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं समकक्ष ग्रेड के 23 अधिकारियों को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व समकक्ष ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नत अधिकारियों में अमरेन्द्र कुमार, आदित्य कुमार सिंह, शुभेन्द्र कुमार झा, मनोज कुमार राय, पंकज कुमार, चंद्रशेखर तिवारी, भाग्य नारायण राय, राजेश रंजन, राजेश कुमार, अक्षयवट तिवारी, प्रकाश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार शर्मा, राजेश कुमार सिंह, राजीव रंजन चक्रवर्ती, प्रेम कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, शरत कुमार मंडल, सुबोध कुमार, मो. गुलाम शाहिद, मो. फहिमुद्दीन अंसारी, युगेश दास और शंभूनाथ राम शामिल हैं।
विभाग ने अधिकारियों के मौजूदा पद को ही उत्क्रमित कर दिया है। सभी अधिकारियों को पदभार ग्रहण की तिथि से ही आर्थिक प्रभार का लाभ देय होगा। प्रोमोशन के बाद इन अधिकारियों की पोस्टिंग अब जिलास्तर पर ही होगी। संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। विभाग ने 56 अंचलाधिकारियों को भूमि सुधार-उप समाहर्ता और समकक्ष ग्रेड में प्रोन्नति दी है।
पदोन्नत अधिकारियों में अमित कुमार, निशांत कुमार, कुमार रवीन्द्र नाथ, अमित कुमार, आशीष कुमार,भास्कर कुमार मंडल, राहुल, अनुज कुमार, मो. इस्माइल, धर्मेन्द्र पंडित, रंधीर प्रसाद, अजय कुमार, अरुण कुमार, राज किशोर साह, राजीव रंजन, बीरबल वरुण कुमार शाहिद मसउद आलम, धर्मदेव चौधरी, नंदन कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, पिंटू कुमार, रवि राज, हेमेन्द्र कुमार, किशोर पासवान, दीनानाथ कुमार, अमर कुमार चौधरी, रमेश कुमार, आलोक चंद्र रंजन, सूरज कांत, सतीश कुमार, दिवाकर कुमार, राम कुमार पासवान, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, किसुनदयाल राय, सुनील कुमार, संजय कुमार, भोगेन्द्र यादव, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, मनी कुमार वर्मा, राकेश कुमार, विनोद कुमार मिश्र, दिनेश प्रसाद, त्रिवेणी प्रसाद, अनिल प्रसाद सिंह, विजय कुमार, हलेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार चौधरी, संजय कुमार, स्वामीनाथ राम, प्रभात कुमार, अजय ठाकुर, सुरेश पासवान, संजीव कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, पवन कुमार झा व पुरेन्द्र कुमार सिंह शामिल हैं। प्रोमोशन मिलने के बाद इन अधिकारियों की पोस्टिंग अब अनुमंडल स्तर पर होगी।