HomeBiharबिहार में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की...

बिहार में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, जहानाबाद: जहानाबाद जिले के एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में दिल दहला देने वाली घटना हुई. 5 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में गला काटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना के विरोध में लोगों ने कनौदी के पास पटना-गया मुख्य मार्ग एनएच-22 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

मृतक की पहचान कड़ौना थाना इलाके के बुलाकी बिगहा गांव निवासी आशू कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बच्चा महज 10 दिन पहले ही हॉस्टल में रहने आया था. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए और स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया.

इस दौरान देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments